कोंडागांव: बोरगांव सड़क हादसे में घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, बस और ट्रक के बीच हुई थी टक्कर
आज सोमवार की दोपहर कोंडागांव जिले के फ़रसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव नेशनल हाईवे 30 में ट्रक और रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस गंभीर सड़क हादसे में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। दोपहर 3:30 बजे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की मदद से कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार जारी है।