ग्राम पंचायत विश्रामपुरी ‘अ’ में जी राम जी योजना के तहत ₹19 लाख 90 हजार 190 रुपये की लागत से चिनाई सीसी चेक डैम का निर्माण पूर्ण किया गया है।
यह चेक डैम बारिश के पानी को स्थानीय स्तर पर रोककर किसानों को सिंचाई सुविधा, खेतों में नमी और भूजल पुनर्भरण में मदद करेगा। इससे वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम करने में भी सहायता मिलेगी।
किसान अमर सिंह और सोनसाय मरकाम ने चेक डैम निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि अब नदी के पानी को रोककर जरूरत के समय खेती में उपयोग किया जा सकेगा, जिससे आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस निर्माण कार्य की खास उपलब्धि यह भी है कि इससे 1,553 मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ। यानी एक ओर गांव में स्थायी जल संरचना तैयार हुई, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार का अवसर भी मिला।
#Kondagaon #जल_संरक्षण #किसान #ग्रामीण_विकास #रोजगार जी_राम_जी_योजना
36 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 10, 2026