Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने विकास नगर मैदान पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच, सुरक्षा, परेड, बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह के गरिमामयी एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। #स्वतंत्रता_दिवस #Kondagaon #IndependenceDay #KondagaonDistrict

36 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

हरली तिहार फूड फेस्टिवल – 2026 
परंपरा, कृषि और छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजे हरली तिहार फूड फेस्टिवल में आइए और पारंपरिक स्वाद व लोक जीवन का आनंद लीजिए।
📅 12 अगस्त 2026, बुधवार
📍 इको टूरिज्म केंद्र, टाटामारी, केशकाल
⏰ प्रातः 10 बजे से

हरली तिहार फूड फेस्टिवल – 2026 परंपरा, कृषि और छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजे हरली तिहार फूड फेस्टिवल में आइए और पारंपरिक स्वाद व लोक जीवन का आनंद लीजिए। 📅 12 अगस्त 2026, बुधवार 📍 इको टूरिज्म केंद्र, टाटामारी, केशकाल ⏰ प्रातः 10 बजे से

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 11, 2026

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम देशवासियों के गौरव और शान का प्रतीक है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और यह तिरंगा हम सभी देशवासियों को एक सूत्र में बाँधकर रखता है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करना चाहूँगा, जिन्होंने आज़ादी के अमृत काल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत कर रहा है।

 श्री विष्णु देव साय 
 मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

@narendramodi
 
@vishnudsai
 
#HarGharTiranga #हर_घर_तिरंगा #GharGharTiranga #घर_घर_तिरंगा #Sushasansarkar

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम देशवासियों के गौरव और शान का प्रतीक है। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और यह तिरंगा हम सभी देशवासियों को एक सूत्र में बाँधकर रखता है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करना चाहूँगा, जिन्होंने आज़ादी के अमृत काल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत कर रहा है। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन @narendramodi @vishnudsai #HarGharTiranga #हर_घर_तिरंगा #GharGharTiranga #घर_घर_तिरंगा #Sushasansarkar

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 10, 2026

ग्राम पंचायत विश्रामपुरी ‘अ’ में जी राम जी योजना के तहत ₹19 लाख 90 हजार 190 रुपये की लागत से चिनाई सीसी चेक डैम का निर्माण पूर्ण किया गया है।
यह चेक डैम बारिश के पानी को स्थानीय स्तर पर रोककर किसानों को सिंचाई सुविधा, खेतों में नमी और भूजल पुनर्भरण में मदद करेगा। इससे वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम करने में भी सहायता मिलेगी।
किसान अमर सिंह और सोनसाय मरकाम ने चेक डैम निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि अब नदी के पानी को रोककर जरूरत के समय खेती में उपयोग किया जा सकेगा, जिससे आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस निर्माण कार्य की खास उपलब्धि यह भी है कि इससे 1,553 मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ। यानी एक ओर गांव में स्थायी जल संरचना तैयार हुई, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार का अवसर भी मिला।
#Kondagaon #जल_संरक्षण #किसान #ग्रामीण_विकास #रोजगार जी_राम_जी_योजना

ग्राम पंचायत विश्रामपुरी ‘अ’ में जी राम जी योजना के तहत ₹19 लाख 90 हजार 190 रुपये की लागत से चिनाई सीसी चेक डैम का निर्माण पूर्ण किया गया है। यह चेक डैम बारिश के पानी को स्थानीय स्तर पर रोककर किसानों को सिंचाई सुविधा, खेतों में नमी और भूजल पुनर्भरण में मदद करेगा। इससे वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम करने में भी सहायता मिलेगी। किसान अमर सिंह और सोनसाय मरकाम ने चेक डैम निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि अब नदी के पानी को रोककर जरूरत के समय खेती में उपयोग किया जा सकेगा, जिससे आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस निर्माण कार्य की खास उपलब्धि यह भी है कि इससे 1,553 मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ। यानी एक ओर गांव में स्थायी जल संरचना तैयार हुई, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार का अवसर भी मिला। #Kondagaon #जल_संरक्षण #किसान #ग्रामीण_विकास #रोजगार जी_राम_जी_योजना

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 10, 2026

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को जिलेभर में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के अभियान का शुभारंभ किया गया।
डीएव्ही स्कूल देवखरगांव में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने स्कूली बच्चों को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।
अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है।
जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई।
स्वस्थ बच्चे, मजबूत भविष्य। 
#राष्ट्रीय_कृमि_मुक्ति_दिवस #Kondagaon #स्वस्थ_बचपन #स्वास्थ्य #Albendazole कृमि_मुक्त_भारत

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को जिलेभर में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। डीएव्ही स्कूल देवखरगांव में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने स्कूली बच्चों को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण और बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है। जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। स्वस्थ बच्चे, मजबूत भविष्य। #राष्ट्रीय_कृमि_मुक्ति_दिवस #Kondagaon #स्वस्थ_बचपन #स्वास्थ्य #Albendazole कृमि_मुक्त_भारत

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 10, 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने विकास नगर मैदान पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच, सुरक्षा, परेड, बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह के गरिमामयी एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। #स्वतंत्रता_दिवस #Kondagaon #IndependenceDay #KondagaonDistrict - Kondagaon News