शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आंगनवाड़ी केंद्र-7 मनासा में मंगलवार को आयोजित किया गया,शिविर में आमवात,संधिवात,उदर रोग, विबंध, श्वास,कास,प्रतिशाय, रक्त अल्पता, रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर, निशुल्क औषधियां वितरित की गई।