चित्रकूट के धारकुंडी परमहंस आश्रम में भारी बारिश का कहर,
चित्रकूट क्षेत्र में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद प्रसिद्ध धारकुंडी परमहंस आश्रम में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है,
तेज बारिश के कारण आश्रम परिसर के आसपास से बहता पानी किसी विशाल उफनते झरने की तरह भयानक और मनमोहक रूप ले चुका है,
पहाड़ियों से उतरता मटमैला पानी अत्यधिक वेग के साथ आश्रम की सीढ़ियों और रास्तों के बिल्कुल करीब से बह रहा है,.
आश्रम के निचले हिस्सों, आंगन और सीढ़ियों तक पानी का बहाव पहुँचने से पूरे परिसर में जलमग्न जैसी स्थिति पैदा हो गई है,
पानी के इस विकराल और उफनते स्वरूप को देखते हुए आश्रम प्रशासन तथा स्थानीय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है,
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्थिति पर नज़र रखी जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी से बचाव किया जा सके।