कटनी ग्रामीण: निवार पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार आरोपी को मंडला से गिरफ्तार किया, जेल भेजा गया
कटनी जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में निवार पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे मंडला निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।