मिर्जापुर में ‘शांति ही शक्ति है’ कार्यशाला, महिलाओं ने साझा किए अनुभव
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में 20 सितंबर को ब्रह्माकुमारीज़ मिर्जापुर सेवाकेंद्र में ‘करुणामय शिवशक्ति नेतृत्व : शांति ही शक्ति है’ विषय पर अनुभवात्मक कार्यशाला आयोजित हुई। बीके डॉ. सुनीता दीदी ने ध्यान एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शांति, क्षमा, स्वीकार्यता और करुणामय नेतृत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायिका सुचिस्मिता मौर्य समेत शहर की कई प्रतिष्ठित महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने अपने अनुभव साझा करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया।
#Mirzapur #InternationalPeaceDay #BrahmaKumaris #ShivShaktiLeadership #PeaceIsPower #शांति_ही_शक्ति_है #मिर्जापुर
Mirzapur, Mirzapur | Sep 21, 2026