मां की शव यात्रा के दौरान कैसे फूट-फूट कर रोए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अर्थी को दिया कंधा, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे
पंचूर / हरिद्वार। कठोर अनुशासन और सख्त प्रशासक की छवि वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां की अंतिम यात्रा में एक भावुक बेटे के रूप में नजर आए।
पैतृक गांव पंचूर में जैसे ही मां सावित्री देवी की अर्थी उठी, सीएम योगी फूट-फूट कर रो पड़े। बार-बार रूमाल से आंसू पोंछते नजर आए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए, माथा टेका और फिर खुद आगे बढ़कर अर्थी को कंधा दिया।
बताया जा रहा है कि सीएम योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। परिजनों से मां के अंतिम समय के बारे में जानकारी लेते रहे।
सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में पंचूर गांव में निधन हुआ था। शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा पंचूर से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा - *"नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं, नास्ति मातृसमा प्रिया॥"*
मां को कंधा देते हुए सीएम योगी का यह मार्मिक रूप देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
#YogiAdityanath #SavitriDevi #Panchur #Haridwar #TodayMirzapur