सहार: कुड़वा टोला गोवर्धन बाबा के समीप दबंगों ने बकाया पैसा मांगने पर व्यवसाई को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा किया, इलाज जारी
Sahar, Bhojpur | Jun 14, 2025 सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा टोला गोवर्धन बाबा के समीप दबंगों ने बकाया पैसा मांगने पर एक व्यवसाई को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया गया।जिसके बाद डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।