जमुई: जनता दरबार में डीएम ने समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान पर दिया जोर
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 जमुई के जिलाधिकारी नवीन ने सोमवार 1 बजे आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान 14 से अधिक फरियादियों ने जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, आवास योजना, शिक्षा व पंचायत से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने कुछ मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया।