जमुई: भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने स्थानीय संस्कृति और खानपान के बारे में जाना
Jamui, Jamui | May 16, 2026 बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर जिले के सरकारी विद्यालयों में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप के चौथे दिन 'शनिवार 2 बजे संस्कृति, खानपान और पारंपरिक ज्ञान पर आधारित गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने विभिन्न भाषाओं में स्थानीय व्यंजन, फल, सब्जियों और मसालों के नाम सीखकर भाषा और संस्कृति के संबंध को समझा।