सिमडेगा: जश्ने आजादी पर सिमडेगा शहर में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, राष्ट्रपिता को किया माल्यार्पण
जश्ने आजादी के मौके पर शनिवार की सुबह 6:00 बजे स्कूली बच्चों के द्वारा सिमडेगा शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी बच्चे शामिल होकर पूरे शहर का भ्रमण किया और हाथों में तिरंगा लेकर मैदान पहुंचे ।जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया मौके पर कई लोग शामिल हुए।