बैग नहीं लाने पर 5 साल के मासूम से मारपीट, पैर तोड़ा; निजी स्कूल शिक्षक पर एफआईआर
छतरपुर। भगवा थाना क्षेत्र के मड़ीखेड़ा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढऩे वाले पांच वर्षीय छात्र के साथ मारपीट कर पैर तोडऩे का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल संचालक एवं शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल संचालक एवं वाहन चालक रविंद्र शुक्ला निवासी भगवा बच्चे को स्कूल लेकर गए थे। बच्चे की मां तुलसा लोधी का आरोप है कि बैग नहीं लाने की बात को लेकर शिक्षक ने मासूम के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसके पैर पर पैर रख दिया। घटना में बच्चे की जांघ के पास पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।
परिजनों ने बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसके पैर में रॉड डाली गई। परिजनों का कहना है कि करीब 10:30 बजे बच्चे को घर छोड़ते समय स्कूल पक्ष ने इलाज का खर्च उठाने क