अत्यधिक बारिश से उड़द-तिल की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग
छतरपुर। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राजनगर तहसील क्षेत्र के खैरी, पहाड़ी धूरा, कोटा, ओटा, पूराव, देवगांव, नया गांव, उदयपुर और पीर टिकरी सहित करीब दो दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी उड़द और तिल की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से उड़द की फसल सड़ गई है और दानों में अंकुरण निकल आया है। इससे फसल पूरी तरह बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है।
किसानों ने बताया कि फसल की बोवनी और देखरेख में काफी लागत खर्च की गई थी। अब फसल खराब होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और कई किसान कर्ज के बोझ में दब गए हैं। किसान हरि प्रसाद पटेल और जगन्नाथ मोहन पटेल सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि सर्वे के आ�