हलसी: हलसी थाना क्षेत्र के बकियाबाद तालाब में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
गुरुवार पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे हलसी थाना क्षेत्र के बकियाबाद तालाब में शव होने की सूचना हलसी पुलिस को मिली.पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान बकियाबाद के रहने वाले मिथिलेश कुमार महतों की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई. साइबर डीएसपी एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भागलपुर भेजा गया है.