सैदपुर: स्वतंत्रता दिवस पर रेत में फहराए गए तिरंगे को वापस लाने गए युवक की डूबकर मौत, गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा था
गंगा के तेजी से बढ़ते जलस्तर के बीच क्षेत्र के बड़गांवा नैढ़ी में 24 वर्षीय शोएब खान पुत्र जुबैर की नदी में डूबकर मौत हो गई। शोएब और उसके साथियों ने स्वतंत्रता दिवस पर गंगा के रेत वाले तटीय क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इस बीच गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता देख तिरंगे को निकालने के लिए शोएब और उसके साथी गए थे। उसी दौरान शोएब गंगा की तेज धारा में डूब गया।