जमुई: धनराज सिंह कॉलेज पिरिहिंडा में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर अवैध राशि मांगने का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रबंधन पर उठे सवाल
Jamui, Jamui | Jul 14, 2026 धनराज सिंह कॉलेज पिरिहिंडा में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध राशि की वसूली किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अवैध राशि की मांग करते कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो मंगलवार की सुबह 7:00 बजे सामने आई है। यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। छात्र- छात्राओं में भी आक्रोश का माहौल है।