जमुई: हंसी- मजाक में पिस्टल से चली गो^ली, ना^बा^लि^ग के पे^ट मे ल^गी, पटना रेफर
जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरमुरिया स्थित देवदा घाट के पास हथियार के साथ खेलना दो नाबालिग को महंगा पड़ गया। हंसी खेल में ही हथियार से गो^ली चली और घुरमुरिया गांव निवासी गौतम मंडल के 15 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के पे^ट में ल^ग गई और गो^ली पे^ट में ही फंसी रह गई। पेट के सुरक्षित जगह पर गो^ली फं^से होने और रक्त श्राव कम होने की वजह से करीब 05 घंटे बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। इसके बाद फौरन परिवार वाले सोमवार की रात 8:00 बजे आयुष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पेट में ही गोली फंसे होने की वजह से उसे डाक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इधर सूचना के बाद देर रात तक पुलिस द्वारा घटना की जांच की गई।
घायल आयुष कुमार ने बताया कि गांव के ही सचिन कुमार और चंपू कुमार द्वारा फोन कर घर से बुलाया गया था। करीब आधा घंटा के बाद दोपहर लगभग 1 बजे चंपू कुमार द्वारा पिस्टल से गो^ली च^ला दी गई। जिससे उंसके पे^ट में गो^ली ल^ग गई। इसके बाद काफी देर तक उसे जंगल की ओर ही रखा गया। जब शाम हुई तो घटना की जानकारी परिवार वालों को देकर दोनों फरार हो गया।
वहीं लछुआड़ थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आपस में ही गो^ली मा^र^ने की बातें सामने आ रही है। घटना में संलिप्त आरोपित फरार हैं। घटना की जांच की जा रही है और फरार आरोपितों की तालाश भी की जा रही है। #jamuitopnews #Crime #jamuiPolice #viralvideoシ
Jamui, Jamui | Jul 14, 2026