दरभंगा: तेजस्वी यादव के बिहार सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बयान को लेकर BJ P प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पलटवार
तेजस्वी यादव के बिहार सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दरभंगा और मधुबनी में राजनीतिक पिकनिक मनाने आए थे। किसी के शोक कार्यक्रम में शामिल होने आए और जेसीबी से अपने ऊपर फूल बरसवाकर सुर्खियां बटोरने का काम किया।