अरनोद: अरनोद, सालमगढ़ और कोटड़ी में शान से लहराया तिरंगा, अधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को दी सलामी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरनोद उपखंड क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। अरनोद, सालमगढ़, कोटड़ी, दलोट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया