चीनोर: मोहना में अमृत 2.0 योजना के तहत बन रही पानी की टंकी की सुरक्षा पर उठे सवाल
नगर परिषद मोहना में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत निर्माण अधीन पानी की टंकी पर मजदूरों के बिना सेफ्टी किट के काम करने का मामला सामने आया है। निर्माण स्थल की तस्वीरों में मजदूर ऊंचाई पर काम करते दिखाई दे रहे हैं जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनता की मांग संबंधित अधिकारी निर्माण स्थल का निरीक्षण करें।