बिछिया: जनपद पंचायत बिछिया सहित ग्रामीण इलाकों में मेडिकल बंद, केमिस्टों का विरोध प्रदर्शन!
21मई, गुरुवार दोपहर 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसाऱ ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रेगिस्ट के आवाहन पर बिछिया तहसील, अंजनिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल दुकानों को बंद रखकर केमिस्टों ने विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया हैl संगठन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी प्रावधानों के विरोध में यह कदम उठाया गया है l यहां संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे