हरिद्वार: जगजीतपुर पहुंचे BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने BJP के OBC मोर्चा के समाजिक सम्मेलन में की शिरकत
सोमवार को जगजीतपुर में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा ने जगजीतपुर में समाजिक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो सभी जाति, वर्ग, धर्म और संप्रदाय को साथ लेकर चलती है। इसीलिए सभी का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भी लोगों से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।