हरिद्वार: प्रतिबंधित क्षेत्र हरकीपौड़ी के पास शराब बेच रहे आरोपी तस्कर को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र हरकीपौड़ी के पास शराब बेच रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कनखल निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से 25 पव्वे देशी शराब के बरामद किए हैं। आरोपी गौरव के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।