गर्भवती महिलाओं की HIV, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस जांच समय पर कराने का निर्देश।
सदर अस्पताल, गोपालगंज में PHFI के सहयोग से HIV/AIDS, STD एवं EVTHS विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में HIV, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस जांच तथा समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने HIV जांच एवं उपचार से संबंधित प्रथम 95 लक्ष्य की उपलब्धि 73 प्रतिशत से बढ़ाकर 95 प्रतिशत तक पहुंचाने का निर्देश दिया, ताकि माताओं से नवजात शिशुओं में संक्रमण का प्रसार रोका जा सके।
#SamratChoudhary #HealthDepartment #HIVAwareness #Gopalganj #IPRDBihar
183 views | Gopalganj, Bihar | Nov 19, 2026