शाजापुर: जिले की मंडी में सोयाबीन विक्रेता किसानों को समय पर भुगतान करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
शाजापुर, कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हो। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज सोमवार को दोपहर 3:बजे समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कृषि उपज मंडी समिति सचिव को दिये। साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे मंडी में चल रही खरीदी का निरीक्षण करते रहें।