सागर नगर: कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं के यहां से लिए गए नमूने
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए हैं कि किसान भाइयों को अच्छे से अच्छा खाद उर्वरक बीज मिल सके इसके लिए लगातार खाद-बीज, कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया जाए। निर्देश के तत्काल बाद उप संचालक श्री राजेश त्रिपाठी के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी प्रकार सभी एसडीएम के द्वारा भी जिले के सभी क्षेत्रों में कीटनाशक बीज एवं उर्वरक