सागर नगर: आदिवासियों की ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा करने वाले रानू सिंघई पर प्रशासन का शिकंजा, एसपी ऑफिस पहुँच रहे पीड़ित
मालथोन तहसील क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले रानू सिंघई पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। लगभग 91 एकड़ आदिवासियों की जमीने रानू सिंघई से मुक्त कराई है। प्रशासन की कार्यवाही के बाद रानू सिंघई से पीड़ित कई फरियादी एसपी ऑफिस पहुंचकर रानू सिंघई की शिकायत कर रहे हैं। गुरुवार को मालथोन तहसील के हरजू अहिरवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।