सागर नगर: शराब के पैसे न देने पर ठेले वाले से मारपीट, पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप, SP से शिकायत
गोपालगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगंज वार्ड निवासी दिनेश यादव जो नगर निगम कार्यालय की नई बिल्डिंग की बाजू से ठेले पर मूंगफली की दुकान पर लगाते हैं उनकी दुकान पर कार से कुछ लोग आये शराब पीने पैसे मांगे नहीं देने पर जमकर मारपीट की। मामले में पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही नहीं किए जाने को लेकर दिनेश यादव परिजनों व समाज के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।