सागर नगर: पद्माकर सभागार में योग दिवस से पहले योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में हुआ योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के पूर्व आज गुरुवार को योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान के योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम पद्माकर सभागार परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन, श्री श्याम तिवारी एवं शहर की विभिन्न योग संस्थाओं से जुड़े महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया।