सागर नगर: डॉ. हरिसिंह गौर विवि के दीक्षांत समारोह से पूर्व NSUI ने कुलपति भवन के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 20 जून को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाना है जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे, लेकिन दीक्षांत समारोह के पहले ही बड़ा बवाल हो गया।एनएसयूआई ने विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति भवन के जमकर प्रदर्शन किया और कुलपति डॉक्टर नीलिमा गुप्ता का पुतला दहन किया। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर छात्रों को खदेडा।