प्रतापगढ़: कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित होटल से एएचटीयू पुलिस ने 1 नाबालिक बच्चे को बाल श्रम से कराया मुक्त
कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित होटल से सोमवार दोपहर 2:00 बजे होटल से थाना एएचटीयू पुलिस द्वारा एक नाबालिक बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। थाना एएचटीयू पुलिस ने होटल संचालक को हिदायत दी कि नाबालिक बच्चों से बालश्रम कराना कानूनन अपराध है। वहीं थाना एएचटीयू पुलिस ने दुकानदारों को कोटपा एक्ट के प्रति जागरूक भी किया है।