कुलपहाड़: बेलाताल में स्कूली बच्चों पर हाईटेंशन तारों का खतरा मंडरा रहा, 48 साल पुराने बिजली ढांचे से लोग दहशत में
स्कूल खुलते ही बेलाताल में बिजली के जर्जर तार और पुराने खंभे एक बार फिर चिंता का विषय बन गए हैं। कस्बे से रोजाना करीब 600 स्कूली बच्चे बसों से आते-जाते हैं, लेकिन मुख्य मार्ग पर नीचे लटकते बिजली के तार हर दिन हादसे का खतरा पैदा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 1978 में लगाए गए बिजली के खंभे और तार आज भी उसी स्थिति में हैं।रोड ऊंचे होने से तार नीचे।