सहजनवा: पुंडा गांव निवासी भोजपुरी हास्य कलाकार सी.पी. भट्ट (ढेला बाबा) पहुंचे शहीद भरत भूषण तिवारी के घर, बंधाया ढांढस
गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के पुंडा गांव निवासी भोजपुरी के चर्चित हास्य कलाकार एवं फिल्म अभिनेता सी.पी. भट्ट (ढेला बाबा) रविवार को अपराह्न करीब दो बजे बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत भरत भूषण तिवारी के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनकी मां आशा देवी सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की।