मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के जाड़न ग्राम से अवैध कुमठे की लकड़ी से भरे पिकअप वाहन को क्षेत्रीय वन अधिकारी ने किया ज़ब्त
जिला कलेक्टर के एवं जिला वन अधिकारी के निर्देश से मारवाड़ जंक्शन क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सिंह मय वन टीम द्वारा जाडन गांव से अवैध रूप से कुमठे की लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन को वन विभाग टीम द्वारा जप्त किया गया ,एवं मारवाड़ जंक्शन क्षेत्रीय वन कार्यालय लाया गया जहां वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुटी है।