गुना: म्याना पुलिस की कार्रवाई: जिला बदर बदमाश प्रतिबंधित अवधि में मिनखयाई गांव से गिरफ्तार, भेजा जेल
Guna, Guna | Apr 12, 2026 गुना में म्याना थाना पुलिस ने जिला बदर बदमाश को पकड़ा है। 12 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, 11 अप्रैल को सूचना पर जिला बदर बदमाश अरविंद रघुवंशी को अपने गांव मिनख्याई से गिरफ्तार किया। आदतन अपराधी को 2 सितंबर 2025 को गुना कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए जिला बदर घोषित किया था। प्रतिबंधित अवधि में जिला बदर का उल्लंघन किया। गिरफ्तार कर जेल भेजा है।