अनूपगढ़: पुलिस ने हेरोइन सप्लायर को प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ के गाँव 30 एपीडी में बॉर्डर के नजदीक 9 अगस्त 2023 को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन भारत में गिराई गई थी। इस मामले में अज्ञात सप्लायरों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार 11 बजे बताया कि पुलिस ने आरोपी मंगत जीत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर आरोपी का कोर्ट से 27 अप्रैल तक पीसी लिया है।