अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वेयरहाउस के पास हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
अनूपगढ़ के वेयरहाउस के पास हिन्दू जागरण मंच के नेतृत्व में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे श्रीनगर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका है। कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पहलगांव में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।