अनूपगढ़: सोनी कॉलोनी में जानलेवा हमले के मामले में अनूपगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
24 मार्च2025 को अनूपगढ़ की सोनी कॉलोनी में 15 एलएम निवासी रामनिवास पुत्र दिलीप राम पर अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसका मामला रामनिवास ने पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। इस मामले में अनूपगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार सुबह 10:30बजे बताया कि आरोपी राजेश कुमार राजेंद्र प्रसाद रवि कुमार और रुपाराम को गिरफ्तार किया गया है।