अनूपगढ़: आसाम के मोरीगांव में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पांच मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का बस स्टैंड पर स्वागत किया गया
आसाम के मोरीगांव में स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला कराटे एसोसिएशन द्वारा इंडोर नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन करवाया गया था। कोच सुमनदीप कौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अनूपगढ़ के 5 खिलाड़ियों ने भाग लिया था इनमें से 3 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और 2 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीता है। आज गुरुवार शाम 5:30बजे खिलाड़ियों का बस स्टैंड पर स्वागत किया।