अनूपगढ़: अनूपगढ़ की कामरा धर्मशाला में आयोजित शिविर का आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घमश्याम रामावत ने किया निरीक्षण
अनूपगढ़ की कामरा धर्मशाला में महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बीकानेर संभाग के आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर घनश्याम रामावत ने शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।