गाज़ीपुर: देर शाम 8 बजे रावण दहन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने ली व्यवस्थाओं का जायजा
गाजीपुर के लंका मैदान में आज आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा। विजयादशमी पर 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद रिमोट का बटन दबते ही रावण का पुतला आतिशबाजी के बीच आग की लपटों में घिर जाएगा। आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन न