चित्तौड़गढ़। आज दुर्ग के प्रथम गेट पाडन पोल स्थित झरने के पास एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और एफएसएल टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।