कुटुंबा: अंबा के विराज बिगहा शिवाला के समीप ऑटो और हाइवा की जोरदार टक्कर में एक महिला सहित दो लोगों की मौत, आठ से अधिक घायल
एनएच 139 पर अंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा शिवाला के समीप ऑटो व हाईवा में टक्कर होने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग गांव के लोग ऑटो पर सवार होकर हरिहरगंज की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में हरिहरगंज की ओर से आ रहे एक हाइवा से टक्कर हो गई, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया.