बटियागढ़: फुटेराकला गांव में आम तोड़ने के विवाद में युवक ने भाई-बहन के साथ की मारपीट, घायल बटियागढ़ अस्पताल में भर्ती
फुटेराकला गांव में आम तोड़ने के मामूली विवाद पर एक युवक ने भाई बहिन पर हमला कर घायल कर दिया,घायलों को फुटेरा चोकी पुलिस द्वारा इलाज मुल्हाजे के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है,आरोप है कि चंडी मन्दिर के पास लगे आम तोड़ने को लेकर बलराम सिंह लोधी ने भगवानदास के साथ मारपीट कर दी,घटना के बाद जब परिजन आरोपी को उल्हाना देने पँहुचे तो बहिन पर भी हमला किया