बटियागढ़: छत पर सो रही महिला के साथ हुई जबरदस्ती की कोशिश, पीड़िता ने बटियागढ़ पुलिस से की शिकायत
बटियागढ़ थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला के साथ जोर जबरजस्ती का मामला सामने आया है,आरोप है कि पीड़िता छत पर सो रही थी तभी रात 12,30 बजे करीब पड़ोसी युवक छत पर चढ़ा और फरियादी महिला के मुंह मे कपड़ा भरकर जबरजस्ती की कोशिश की, महिला नीचे आई और परिजनों के बुलाने पर आरोपी भाग निकला,पीड़िता ने मामले की शिकायत बटियागढ़ पुलिस और जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की है।