बटियागढ़: भालू के हमले से बचाव में गिरकर घायल हुआ व्यक्ति, मड़ियादो बफर जोन के जंगल की घटना
पन्ना टाइगर रिजर्व मड़ियादो बफरजोन के जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक का सामना एक भालू से हो गया,भालू ने युवक पर हमले की कोशिस की बचाव में भागते हुए युवक घायल हो गया. घायल पूरन पिता सन्तु लोधी निवासी मुहरई को आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे लोगो की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो लाया जंहा उपचार जारी है, घटना कि सूचना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को दी गई है।