बटियागढ़: बरी गांव के पास मील के पत्थर से टकराने के कारण बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक घायल
बटियागढ़ ब्लाक के बरी गांव के पास मील के पथ्थर से टकराकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए,घटना में भगवत पिता मुन्ना आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी अमाटा की मौत हो गई जबकि दममू पिता कल्याण सिंह उम्र 18 वर्ष घायल हुआ,बाइक सवार दलपतपुरा गांव की जाते समय दुर्घटना का शिकार हुए,घटना की सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पँहुची म्रतक व घायल को सिविल अस्पताल हटा भेजा