बटियागढ़: रजपुरा थाना क्षेत्र में जांगूपुरा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल
बटियागढ़ ब्लाक के जांगूपुरा गांव के मंदिर के पास गुरुवार दोपहर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए,घटना में बाइक सवार राहुल यादव उम्र 26 वर्ष व मनीष यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बरी घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,दोनों बाइक सवार सेमरा से बरी लौट रहे थे,घटना रजपुरा थाना क्षेत्र की है।