कोटकासिम: खैरथल स्टेशन के पुनर विकास कार्यों का एजीएम ने किया निरीक्षण, ट्रेनों के ठहराव और जीआरपी-आरपीएफ चौकी खोलने की मांग
खैरथल रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कारीब 15 करोड रुपए की लागत से चल रहे पुनर विकास कार्यों का गुरुवार दोपहर 1:00 बजे असिस्टेंट जनरल मैनेजर अशोक माहेश्वरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय संगठन और नागरिकों ने यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई मुद्दे उठाते हुए प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और प्लेटफार्म संख्या 2 का बंद गेट खोलने की मांग की।